05 मई 2026: चंगर क्षेत्र के लपियाना बाजार में आज शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और “मोदी जी जिंदाबाद” के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा नजर आया, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 23 राज्यों में अपना परचम लहराया है, जिसे लेकर यह जश्न मनाया गया। बाजार क्षेत्र में देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इनमें नेता राकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव गुलेरिया, मंडल महामंत्री कृपाल संधू, प्रवीण धीमान, ओंकार परमार, राजेंद्र धीमान, महिला सचिव सकीना देवी, करण मेहता, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कौशल, सोशल मीडिया संयोजक केशवानंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन धीमान, सुभाष चौधरी और नेत्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी की सफलता पर खुशी जताई और इसे संगठन की एकजुटता और नेतृत्व का परिणाम बताया।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!