Hamirpur: बलसन की बेटी Shrishty Sharma ने 12वीं में मचाया धमाल: 465 अंक के साथ प्रथम श्रेणी में शानदार सफलता

Date:

--Advertisement--

बलसन क्षेत्र की छात्रा सृष्टी शर्मा ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 465 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। सृष्टी Ishan Public School की छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सृष्टी ने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 96, इतिहास में 97, राजनीति विज्ञान में 98, हिंदी में 79 और शारीरिक शिक्षा में 95 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके इस प्रदर्शन ने स्कूल और क्षेत्र दोनों का नाम रोशन किया है।

उनके पिता जय प्रकाश शर्मा और माता इंदिरा शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी सृष्टी को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों ने भी इस सफलता पर छात्रा और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।