West Bengal Election 2026: पनिहाटी सीट पर BJP की रत्ना देबनाथ आगे, शुरुआती रुझानों में 3000 वोटों की बढ़तर

Date:

--Advertisement--

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच पनिहाटी सीट से एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ, जो आरजी कर मामले की पीड़िता की मां हैं, शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, रत्ना देबनाथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 3000 वोटों से आगे चल रही हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, इस सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। पनिहाटी इस बार राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है। हालांकि अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

इस चुनावी मुकाबले की पृष्ठभूमि में आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल की वह दर्दनाक घटना भी जुड़ी है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। 9 अगस्त 2024 को अस्पताल परिसर के एक सेमिनार हॉल में सेकंड ईयर की पीजी डॉक्टर का शव मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया कि उनके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इस घटना के बाद देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। डॉक्टरों और मेडिकल संगठनों ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए न्याय की मांग की। 12 अगस्त 2024 को फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देशभर में वैकल्पिक सेवाएं बंद करने का ऐलान किया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 अगस्त 2024 को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए केस को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

वहीं, पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से आज 293 सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं, क्योंकि एक सीट पर पुनर्मतदान होना है। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे, जिसमें 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। अब ईवीएम खुलने के साथ ही रुझान सामने आ रहे हैं और शुरुआती आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों दल एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं, जिससे राज्य की सियासी तस्वीर बेहद रोमांचक बनी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।