Mandi: सुंदरनगर नगर परिषद चुनाव 2026: अंतिम दिन 13 नामांकन दाखिल, कुल प्रत्याशी पहुंचे 33—वार्डों में मुकाबला हुआ और तेज

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर नगर परिषद चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न वार्डों से कुल 13 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही तीन दिनों की पूरी नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई और अब चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिन कई वार्डों से उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।

वार्ड 1 बाड़ी कुलवाड़ा से धनी राम, वार्ड 3 पुंघ से मनीषा देवी, वार्ड 4 सलाह से विनय कुमारी, वार्ड 5 भडोह से संदीप जम्वाल, वार्ड 6 बाहोट से अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 7 बनायक से दीपक सेन, लकेश कुमार और गौरव सेन ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड 8 अंबेडकर नगर से गंबरी देवी, वार्ड 9 भोजपुर से वनीता शर्मा, वार्ड 10 चांगर से रुमा देवी, वार्ड 11 पुराना बाजार से विजय कुमार तथा वार्ड 13 पूर्वी कॉलोनी से नेहा ने भी नामांकन दाखिल किया।

एसडीएम ने बताया कि तीन दिनों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 33 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिससे नगर परिषद के सभी वार्डों में मुकाबला रोचक हो गया है।

उन्होंने आगे बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इसके बाद 6 मई को शाम 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन अंतिम सूची जारी कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।