Kiratpur-Manali Highway Viral Video: चलती कार में शराब, स्टंट और खतरनाक करतूत—हरियाणा नंबर गाड़ी ने मचाया हंगामा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही ने चिंता बढ़ा दी है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बाहरी राज्य से आए युवकों ने न केवल ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 2 मई की है और बैहना से चक्कर क्षेत्र के बीच की है। वायरल हो रहे करीब 20 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरियाणा नंबर (HR 26F Y9792) की एक तेज रफ्तार कार के दरवाजे खुले हुए हैं और दो युवक आधे शरीर को बाहर निकालकर बैठे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये युवक चलती गाड़ी में ही बीयर पी रहे हैं और खाली कैन व बोतलें सड़क पर फेंकते नजर आ रहे हैं। पीछे आ रहे एक वाहन में सवार लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कुछ पर्यटक हिमाचल के शांत माहौल को खराब कर रहे हैं और पर्यटन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। इस तरह की हरकतें सड़क हादसों को न्योता देती हैं और अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा करती हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।