Panchayat Election Debate: वादों की बौछार पर पूर्व समिति सदस्य सुभाष राणा ने लोगों से की खास अपील

Date:

--Advertisement--

पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादों का दौर तेज हो गया है। उम्मीदवार खुद को मृदुभाषी, कर्मठ, ईमानदार, मिलनसार, योग्य, अनुभवी, चरित्रवान और समझदार बताते हुए खुद को जनता का बेटा, भाई और दोस्त बताकर समर्थन मांग रहे हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान उम्मीदवार गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर करने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और सड़कों का विकास करने जैसे कई वादे कर रहे हैं। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार के आश्वासन देकर लोग वोट मांग रहे हैं।

इस बीच पूर्व समिति सदस्य सुभाष राणा, निवासी गांव दुर्गेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव को रोजगार का साधन समझकर लड़ने वाले लोगों को वोट न दिया जाए। उन्होंने कहा कि केवल वही उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरें, जो वास्तव में जनता की सेवा करने की भावना रखते हों।

सुभाष राणा ने यह भी कहा कि मतदाताओं को ऐसे उम्मीदवारों से सावधान रहना चाहिए जो चुनाव से पहले पांच दिन पैर छूकर और बाद में पांच साल तक दूरी बनाकर रखते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार सोच-समझकर सही प्रतिनिधि का चयन करें, ताकि बाद में पछताना न पड़े।

उन्होंने कहा कि मतदाता जाति, पाति, भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर मतदान करें और ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो वास्तव में पंचायत के विकास के लिए काम कर सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।