NH-7 Fire Horror: दोसड़का में कोयला राख से भरे ट्राले में भीषण आग, चालक ने भागकर बचाई जान

Date:

--Advertisement--

नेशनल हाईवे-7 पर दोसड़का के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोयला राख से भरे एक ट्राले में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्राले का कैबिन पूरी तरह लपटों की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र नाहन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार आग ट्राले के अगले हिस्से में लगी थी। लीडिंग फायरमैन रमेश चंद के नेतृत्व में टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। टीम में अरुण शर्मा, कंवर सिंह और अमित भी शामिल थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

जानकारी के अनुसार यह ट्राला श्रीराम कंपनी उदयपुर (जम्मू) का बताया जा रहा है, जिसे चालक चैन सिंह चला रहा था। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि आग ट्राले के पिछले हिस्से तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में ट्राले का कैबिन, इंजन की वायरिंग और एक टायर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

फायर ऑफिसर राम कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को समय-समय पर अपने वाहनों की वायरिंग और इंजन की जांच जरूर करवानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ग्रामीणों को बड़ी राहत! पुश्तैनी जमीन पर घर-दुकान बनाने के लिए नहीं पास करवाना होगा नक्शा, पंचायत से ही मिलेगी NOC

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी जमीन पर घर या दुकान बनाने के लिए टीसीपी विभाग से नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं होगी। एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने बताया कि धारा 30-ए के तहत 600 वर्ग मीटर तक आवासीय और 100 वर्ग मीटर तक व्यावसायिक निर्माण को छूट है। पंचायत स्तर पर ही NOC मिलेगी।

हिमाचल में गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; हत्या या शिकार के दौरान चली गोली?

हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई में 55 वर्षीय खजान सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या के साथ-साथ शिकार के दौरान चली गोली लगने की आशंका से भी जांच कर रही है।

हिमाचल की सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने पर सुक्खू सरकार घिरी, BJP विधायक राकेश जम्वाल ने उठाए बड़े सवाल

हिमाचल की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सुक्खू सरकार को घेरा है। उन्होंने दिल्ली के हिमाचल निकेतन, पीटरहॉफ, वाइल्डफ्लावर हॉल और एचपीटीडीसी के होटलों के संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता ने बदले नियुक्ति के दस्तावेज! 17 साल की उम्र में मिली नौकरी, अब दोनों पर...

हिमाचल में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता पर नियुक्ति प्रस्ताव में बदलाव करने और बिना मंजूरी वेतन दिलाने के आरोप लगे हैं। 17 साल की उम्र में नियुक्ति और पढ़ाई के दौरान वेतन लेने के मामले में विजिलेंस ने पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज की है।