Shocking Incident in Kangra: कांगड़ा में 32 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना मझीन के तहत एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान उर्मिला, पत्नी चंदन, निवासी गांव भटाल कलां (डाकघर सियालकड़, तहसील खुंडियां) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के उर्मिला ने घर के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उर्मिला अपने पीछे 6 और 7 वर्ष के दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिससे परिवार की स्थिति बेहद दुखद हो गई है।

मृतका की मां गुड्डो देवी, निवासी गांव मरयाणा, ने बेटी की मौत के लिए उसके पति चंदन और सास कश्मीरा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्मिला को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। गुड्डो देवी ने एसपी देहरा मयंक चौधरी से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम देहरा अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।