Stray Animal Tragedy: बेसहारा पशु को बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, कांगड़ा में 56 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और अब यह लोगों की जान पर भी भारी पड़ रही है। ताजा मामला योल पुलिस चौकी के तहत सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा बेसहारा पशु को बचाने के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को तारा देवी (56), निवासी जतेड़ (डाकखाना योल), अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थीं। जैसे ही वे तपोवन के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गए। पशुओं को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया। तारा देवी के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

इस मामले में योल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के खतरे को उजागर करती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।