Fatal Road Accident in Kangra: कांगड़ा में डिवाइडर से टकराई कार, मां की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत कंडवाल चौकी के पास पक्का टियाला में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में रानी देवी, निवासी थोड़ा भलूंन, की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार अपनी माता रानी देवी, बेटी अमायरा और बेटे समर के साथ पठानकोट के पास एक धार्मिक स्थल पर मन्नत चढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पक्का टियाला के पास पहुंची, चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पठानकोट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक संजीव कुमार की टांग में फ्रैक्चर आया है और उनका इलाज जारी है। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों बच्चे इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।