Shahpur Fourlane Controversy: शाहपुर में क्रॉसिंग बंद करने पर बवाल, कमल शर्मा और व्यापार मंडल शाहपुर ने सांसद अनुराग ठाकुर को सौंपा ज्ञापन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा नेता कमल शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल शाहपुर और भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद अनुराग ठाकुर से मिला और उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने शाहपुर पोस्ट ऑफिस के पास स्थित मुख्य क्रॉसिंग को बंद करने की योजना पर गंभीर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि यह क्रॉसिंग शाहपुर बाजार के व्यापारियों के साथ-साथ बोह, दरिणी, सली, करेरी, भनाला और रेहलू जैसे दर्जनों गांवों के लोगों के लिए मुख्य मार्ग है, जिससे रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जब तक रेहलू मार्ग और बंदला पुल के पास वैकल्पिक अंडरपास नहीं बनाए जाते, तब तक इस क्रॉसिंग को बंद न किया जाए। आरोप लगाया गया है कि एनएचएआई अधिकारियों ने पहले इसे चालू रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब इसे बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही मांग की गई है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक वहां ट्रैफिक लाइट, चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी चिंता जताई कि यदि वर्तमान योजना के अनुसार सड़क के बीच रेलिंग लगाई जाती है, तो शाहपुर से धारकंडी और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को लगभग 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे न केवल समय बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। लोगों ने शाहपुर विश्राम गृह के पास लाइट चौक बनाने की भी मांग की है, ताकि आम जनता की सुविधा बनी रहे।

सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। हालांकि, कमल शर्मा और व्यापार मंडल ने साफ कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस मामले की प्रतियां मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उपायुक्त कांगड़ा को भी भेजी गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।