Himachal Gets First Automated Driving Test Track: अब लाइसेंस बनेगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को पूरी तरह आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली के रोड़ा में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रदेश के पहले ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के शुरू होने के साथ ही अब ड्राइविंग टेस्ट में तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष और भरोसेमंद बनेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऑटोमेटिड ट्रैक से ड्राइविंग टेस्ट में मानवीय हस्तक्षेप लगभग खत्म हो जाएगा और योग्य उम्मीदवारों का सटीक आकलन हो सकेगा। इस ट्रैक पर सेंसर और आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि यह उत्तर भारत का अपनी तरह का अनोखा टेस्टिंग ट्रैक है और आने वाले समय में यहां और सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। लोगों की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया और भवन का निर्माण भी किया जाएगा ताकि खराब मौसम में भी परेशानी न हो।

इस ट्रैक में छोटे वाहनों के लिए ‘एस’, ‘8’ और ‘एच’ ट्रैक, पैरेलल पार्किंग, जंक्शन ड्राइविंग और ढलान पर ड्राइविंग जैसे कई टेस्ट शामिल किए गए हैं। साथ ही, यह परिसर स्कूली बच्चों के लिए भी एक शिक्षण केंद्र के रूप में काम करेगा, जहां उन्हें ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। डिजिटल सिस्टम के जरिए अब अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार टेस्ट की तारीख और समय भी चुन सकेंगे।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने हरोली के रोड़ा मैदान को स्थायी मेला स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और 2027 तक कई बड़ी परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। रोड़ा में हेलिपोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक और अन्य परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तार पर भी करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।