Himachal Police Sad News: ड्यूटी निभाते-निभाते 42 साल के हेड कॉन्स्टेबल का निधन, पूरे विभाग में शोक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में बुधवार सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब सिरमौर जिले में तैनात 42 वर्षीय मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज जारी था। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और उनके गांव में गहरा दुख छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह (नं. 390) पुलिस थाना माजरा, पांवटा साहिब में तैनात थे और वर्ष 2024 से बतौर जांच अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल 2026 को वह अवकाश पर गए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली।

कुलदीप सिंह, पुत्र तुलसी राम, जिला सिरमौर की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट (डाकघर गागल शिकौर) के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी अपनी सेवा शुरू की थी और लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया।

उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और उनके पैतृक गांव में शोक का माहौल है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।