Himachal Miracle: टांडा मेडिकल कॉलेज में पहली बार रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफल, पत्नी ने पति को दिया नया जीवन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पहला रोबोटिक रीनल ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस सफलता के पीछे एक भावुक कहानी भी जुड़ी है, जहां कुल्लू के दुगलिंग की रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने अपने 42 वर्षीय पति को जीवन देने के लिए अपनी एक किडनी दान कर दी।

जानकारी के अनुसार, पति लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं। इलाज के लिए दंपति ने मैक्स अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ और अन्य निजी अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन अंत में वे टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां नेफ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव राणा ने सभी जांच के बाद किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी और दोनों को इसके लिए तैयार किया।

इसके बाद डॉ. अभिनव राणा, सर्जन डॉ. अमित शर्मा और उनकी टीम ने इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया। सफल ऑपरेशन के बाद पति-पत्नी दोनों को आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। महिला को चार से पांच दिनों में छुट्टी मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बताया कि किडनी दान करने वाला व्यक्ति सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकता है, जबकि प्राप्तकर्ता भी 15 से 20 साल या उससे अधिक समय तक जीवन जी सकता है, हालांकि उसे नियमित दवाइयां लेनी पड़ती हैं।

टांडा मेडिकल कॉलेज में यह पहला रोबोटिक रीनल ट्रांसप्लांट है और कुल मिलाकर यह संस्थान का 23वां किडनी ट्रांसप्लांट है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि इस जटिल सर्जरी को डॉ. अमित शर्मा, डॉ. सोमराज महाजन, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. दीपेश और डॉ. कुशाल सहित सर्जिकल टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि नेफ्रोलॉजी टीम में डॉ. अभिनव राणा, डॉ. दिव्यम, डॉ. साक्षी और डॉ. हर्षिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. नानीश ने किया।

यह प्रत्यारोपण एक जीवित-संबंधित एबीओ-संगत गुर्दा प्रत्यारोपण था, जिसमें महिला लवली ने अपने पति अजय कुमार को किडनी दान की। यह न सिर्फ चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि अंगदान और पारिवारिक सहयोग का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। रोबोटिक सर्जरी के जरिए इस प्रक्रिया में अधिक सटीकता, कम दर्द, तेजी से रिकवरी और बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 429 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मेडल विजेताओं के लिए...

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के मटक माजरी स्कूल की बदहाली, एक कमरे में पहली से पांचवीं तक की 5 कक्षाएं; 17 साल में 30 से घटकर...

पांवटा साहिब के मटक माजरी प्राथमिक स्कूल में 17 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया है। पहली से पांचवीं तक की पांचों कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं और 2009 में 30 से शुरू हुई छात्रों की संख्या अब 11 रह गई है।

हमीरपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में चपरासी महिला गिरफ्तार

हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।