Himachal Urban Elections: 17 मई को वोटिंग, 51 निकायों में चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को 51 शहरी निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश के इन सभी निकायों में 17 मई को मतदान करवाया जाएगा। इस ऐलान के साथ ही संबंधित शहरी क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार चार प्रमुख नगर निगम सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर के साथ-साथ 47 नगर पंचायत और नगर परिषदों में मतदान होगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा औपचारिक नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।

इन चुनावों में कुल 3,60,845 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष और 1,79,882 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 1806 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर निगमों की मतगणना 31 मई को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी संकेत दिया कि पंचायत चुनाव की घोषणा भी लगभग एक सप्ताह के भीतर की जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।