Big Update for Students: HPCET 2026 की आवेदन तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए HPCET-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अब विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी।

यह निर्णय विश्वविद्यालय के पहले जारी किए गए एंट्रेंस टेस्ट नोटिस (संख्या Himtu-3(Acad)F-9/2019-vol-III-1474, दिनांक 13 मार्च 2026) के क्रम में लिया गया है। बढ़ी हुई तिथि का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

विश्वविद्यालय के अनुसार B.Tech (Direct Entry), B.Pharmacy (Direct Entry), B.Sc. (HM & CT/BHMC), M.Sc. Physics, MCA, MBA, MBA (T & HM) और M.Sc. Environmental Sciences जैसे कोर्सेज के लिए अब 22 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.himtu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पात्रता और प्रवेश से संबंधित सभी शर्तों का ध्यान रखना होगा, जो कि प्रॉस्पेक्टस पार्ट-I (Information Brochure)-2026 में विस्तार से दी गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में फिर शुरू होगी कागजी लॉटरी! 10 रुपये में खरीदें टिकट, रोज निकलेंगे 12 ड्रॉ; जानें कब होगा पहला बंपर

हिमाचल प्रदेश में सरकार ऑनलाइन के बजाय कागजी लॉटरी शुरू करने की तैयारी में है। टिकट की न्यूनतम कीमत 10 रुपये होगी और रोजाना 12 ड्रॉ निकालने की योजना है। कंपनियां 20 नवंबर तक टेंडर भर सकेंगी, जबकि पहला बंपर ड्रॉ अगले साल होली पर निकल सकता है।

HP SOS Exam 2027: 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका; जानें फीस और लेट फीस की...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 की HP SOS आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 30 नवंबर तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 1,000 और 2,000 रुपये तक विलंब शुल्क देना होगा। जानें आवेदन की तारीखें, परीक्षा शुल्क और पीसीपी कक्षाओं का शेड्यूल।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में करवा चौथ की रौनक, छात्राओं ने मेहंदी के खूबसूरत डिजाइनों से दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में करवा चौथ के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक पारंपरिक और कलात्मक डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। डॉ. आशा मिश्रा सहित कॉलेज के शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।