जिले के एक गांव से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में अपनी ही नाबालिग बहन के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वह पुलिस रिमांड पर है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए थे। पुलिस ने उसी दिन 21 वर्षीय युवक को अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई तय होगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!