Big Arrest After 13 Years: चोरी केस में फरार आरोपी डोडा से पकड़ा, बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर पुलिस की पीओ सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को जम्मू-कश्मीर के डोडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद भराड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की लगातार कोशिशों का नतीजा मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना भराड़ी में वर्ष 2003 में आईपीसी की धारा 381 के तहत चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी कई वर्षों से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते वर्ष 2013 में न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आखिरकार, एचएचसी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्य मनीष, पंकज और रवि जम्मू-कश्मीर पहुंचे। वहां कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बाद टीम ने आरोपी को डोडा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फयाज अहमद (40) पुत्र रजाब भट्ट निवासी गांव खुन्नू उदयपुर, जिला डोडा के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भराड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका; 15 सितंबर से इन जगहों पर इंटरव्यू

वर्धमान यार्नज एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना में मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं और 12वीं पास 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी 15 सितंबर से अलग-अलग स्थानों पर होने वाले साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

Kangra: 14 महीने में तैयार हुआ डढम्ब स्कूल का नया भवन, 33 लाख से बने 3 कमरों का लोकार्पण; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के डढम्ब स्कूल में 33 लाख रुपये की लागत से बने तीन अतिरिक्त कमरों वाले भवन का विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। भवन का निर्माण 14 माह में पूरा हुआ। इस दौरान चढ़ी पंचायत के लिए 100 लाइट देने की घोषणा भी की गई।

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।