Beas River Tragedy: 4 दिन बाद मिला 11वीं के छात्र कृष का शव, बैसाखी की खुशियां बनीं मातम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा क्षेत्र में ब्यास नदी में डूबे 11वीं कक्षा के छात्र कृष का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार गहरे सदमे में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष बैसाखी के अवसर पर अपने परिवार के साथ ब्यास नदी के किनारे पूजा-अर्चना के लिए आया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण अचानक पानी में बह गया और लापता हो गया। घटना के तुरंत बाद प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों की टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बुधवार को एनडीआरएफ के 19 जवानों ने करीब 8 से 9 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तीसरे दिन गुरुवार को भी तलाश जारी रही, लेकिन तब भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शुक्रवार सुबह जैसे ही सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू हुआ, टीम को आखिरकार सफलता मिली और छात्र का शव बरामद कर लिया गया।

शव मिलने की खबर सुनते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में भाजपा की अहम बैठक, दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश; आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

धर्मशाला में भाजपा जिला कांगड़ा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राज्यसभा सांसद और हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी दर्शना सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी की मौजूदगी में पुराने कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई।

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

Kangra: धर्मशाला में 429 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मेडल विजेताओं के लिए...

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।