Himachal: 200 नौकरियों का सुनहरा मौका! 20 अप्रैल को नादौन में इंटरव्यू, जानें पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। मोहाली की प्रसिद्ध कंपनी एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड 20 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है, जिसमें हैल्पर और मशीन ऑपरेटर सहित कुल 200 पद भरे जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा टर्नर, फिटर और मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 13,000 से 14,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन युवाओं का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।