CBSE 10th Result 2026: शिमला के छात्रों का जलवा, 96.8% के साथ अंतरा टॉपर, रिजल्ट आया तो खुशी की लहर

Date:

--Advertisement--

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिसके साथ ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमाचल, सीबीएसई के पंचकूला रीजन के अंतर्गत आता है और इस रीजन का कुल परिणाम 92.24 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

इस बार राजधानी शिमला के कई स्कूलों के छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर अपना और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। शिमला के चैप्सली स्कूल की छात्रा अंतरा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, क्षितिज ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अस्तित्व ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

इसके अलावा पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जो कि स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। गौरतलब है कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं और अब परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 17 जुलाई को दाड़ी क्षेत्र में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों के लोग पहले ही कर लें जरूरी तैयारी

कांगड़ा के दाड़ी क्षेत्र में 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने 11 केवी दाड़ी फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना जारी की है।

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।