Kangra: पेड़ों में ठोकी कीलें, बिजली के मीटर लटकाए… बैसाखी मेले में विभाग की लापरवाही ने उठाए बड़े सवाल

Date:

--Advertisement--

एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर नई-नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग ही नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला श्री कालेश्वर महादेव में आयोजित बैसाखी मेले का है, जहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेले में अस्थायी बिजली व्यवस्था के लिए लोहे के खंभों की बजाय पेड़ों का इस्तेमाल किया गया है। पेड़ों के तनों में बड़ी-बड़ी कीलें ठोककर उन पर लकड़ी के बोर्ड और बिजली के मीटर टांग दिए गए हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

यह लापरवाही सिर्फ पेड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। पर्यावरण विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों ने इस पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर किसी कारण से शॉर्ट सर्किट होता है, तो सूखे पत्तों और टहनियों की वजह से आग लगने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या बिजली विभाग के पास अस्थायी खंभों की कमी है या फिर नियमों की अनदेखी जानबूझकर की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि इस तरह की व्यवस्था को तुरंत बदला जाए और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।