Himachal: हिमाचल में सियासी घमासान तेज, विक्रम ठाकुर का विक्रमादित्य सिंह पर बड़ा हमला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को फेसबुक की राजनीति छोड़ने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनता उन्हें करारा जवाब देगी। शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जैसे वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाकर कोई बड़ा नहीं बन सकता, बल्कि इससे राजनीतिक कमजोरी और हताशा ही सामने आती है।

विक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि अपनी ही सरकार और पार्टी में हाशिए पर जा चुके विक्रमादित्य सिंह अब सुर्खियों में बने रहने के लिए अमर्यादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली दरबार में जगह बनाने और हाईकमान की नजरों में आने की कोशिश में वह हिमाचल की राजनीतिक संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में लोक निर्माण विभाग पूरी तरह विफल रहा है और प्रदेश की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी अब तक मलबा नहीं हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के चार विधायकों ने भी मंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, लेकिन मंत्री ने सदन में कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इसे दुर्लभ स्थिति बताते हुए कहा कि पहली बार कोई मंत्री सवालों से बचता नजर आया। विक्रम ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रदेश में अधिकांश विकास कार्य केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमेशा हिमाचल के विकास को प्राथमिकता दी है।

इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज की कुरीतियों को खत्म करने और मजबूत संविधान देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों में भी बाबा साहेब के विचारों की झलक बताई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया और उन्हें संसद से दूर रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न सम्मान भी काफी देर से मिला, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से सुनिश्चित किया गया। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी ने संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचाया, जबकि वर्तमान सरकार ने पंच तीर्थों के निर्माण के माध्यम से बाबा साहेब को सच्चा सम्मान दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।