Himachal: किन्नौर दौरे पर CM सुक्खू, हिमाचल दिवस से पहले बड़े ऐलान के संकेत, सुरक्षा अलर्ट

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को दो दिवसीय किन्नौर दौरे पर जा रहे हैं। वह शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से करछम पहुंचेंगे, जहां शोंगटोंग-करछम जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस और बैराज साइट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और इंजीनियरों व श्रमिकों के साथ बैठक कर मौके पर आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रिकांगपिओ पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही वह कल्पा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर और डे-बोर्डिंग स्कूल व पॉलिटेक्निक भवन में चल रहे कार्यों की जानकारी भी लेंगे। किन्नौर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिमला के चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस मौके पर समानता के शिल्पकार स्मारक का अनावरण भी किया जाएगा।

15 अप्रैल को मुख्यमंत्री रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर वह कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। साथ ही जनजातीय पर्यटन केंद्रित योजना की शुरुआत करने की घोषणा भी कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए जा सकते हैं।

हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेशवासियों को संदेश देंगे, जिसका प्रसारण 14 अप्रैल को शाम 8 बजे आकाशवाणी शिमला और इसके सभी केंद्रों से किया जाएगा। वहीं दूरदर्शन शिमला से यह संदेश शाम 7:30 बजे प्रसारित होगा।

इधर हिमाचल दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और प्रमुख प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से लगती सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। समारोह स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त और सुरक्षा समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।