Himachal: निजी स्कूलों पर सख्ती, अब मनमानी किताबें नहीं चलेंगी, नियम तोड़ने पर मान्यता रद्द

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में अब मनमानी किताबें नहीं चलेंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सभी संबद्ध निजी स्कूलों को अब केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित किताबों से ही पढ़ाई करवानी होगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि स्कूल केवल अधिकृत डिपो या सेलर्स से ही पुस्तकें खरीद सकेंगे और विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही किताबें मंगानी होंगी।

बोर्ड ने नियमों को और सख्ती से लागू करते हुए किताबों की खरीद से जुड़े बिलों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। सभी स्कूलों को अपने बिल अधिकृत डिपो से सत्यापित करवाकर 30 मई 2026 तक बोर्ड की संबद्धता शाखा में जमा करवाने होंगे। यदि कोई स्कूल निर्धारित समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

अभिभावकों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने चेतावनी दी है कि जो स्कूल इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा में एकरूपता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने दोहराया कि 30 मई तक बिलों का सत्यापन अनिवार्य है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।