Kangra: “Wings of Dreams” में झलकी छात्रों की चमक: द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत की फेयरवेल पार्टी बनी यादगार

Date:

--Advertisement--

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय, रैत में बीबीए और बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “विंग्स ऑफ ड्रीम्स” नाम से भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया, जहां छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र–छात्राओं ने गायन और नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा भारतीय और पश्चिमी परिधानों में मॉडलिंग ने भी खूब आकर्षण बटोरा और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

फेयरवेल समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई। बीबीए से आर्यन मनहास और बीकॉम से आदित्य को मिस्टर फेयरवेल चुना गया, जबकि बीबीए से पलक और बीकॉम से कशिश को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। इसके साथ ही सुजल अनमोल (बीबीए) को मिस्टर पर्सनालिटी और यास्मिन (बीबीए) को मिस पर्सनालिटी चुना गया। ड्रेस कोड श्रेणी में अभिनव राणा (बीबीए) और रागिनी (बीबीए) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक बी.एस. पठानिया ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, सभी अध्यापक और निर्णायक मंडल के सदस्य, जिनमें सहायक प्रोफेसर अनिश कोरला और सहायक प्रोफेसर मंजू शामिल रहे, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीबीए के पूर्व छात्र हिमांक शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूरा समारोह उत्साह, भावनाओं और यादों से भरपूर रहा, जिसे छात्र लंबे समय तक याद रखेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।