Kangra: वोल्वो बस हमले का बड़ा खुलासा: थार से मिली ड्रग्स, हथियार और गोलियां, NDPS एक्ट में केस हुआ और गंभीर

Date:

--Advertisement--

थुरल क्षेत्र के बैरघट्टा में वोल्वो बस के चालक-परिचालक और अन्य लोगों के साथ हुई मारपीट और चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अब नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है, जिससे केस और गंभीर हो गया है। पुलिस थाना भवारना में दर्ज इस मामले (अभियोग संख्या 58/26, दिनांक 8 अप्रैल) में पहले भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काले रंग की थार गाड़ी में सवार तीन आरोपियों—बलविंदर सिंह (पठानकोट), निशान पाल (होशियारपुर) और अलीश (पठानकोट)—को हिरासत में लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 9 अप्रैल को धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान थार गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें चौंकाने वाली बरामदगी सामने आई। पुलिस को वाहन से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं और हथियार मिले। इनमें अल्प्राजोलम और सेर्ट्रालाइन की 15 स्ट्रिप्स, क्लोनाजेपम की 44 स्ट्रिप्स (660 टैबलेट), 675 संदिग्ध कैप्सूल, सेर्ट्रालाइन एचसीएल (15 और 25 mg) की 210 टैबलेट, ब्रोमोक्रिप्टिन की 150 टैबलेट, 6 जिंदा कारतूस, ताइवान निर्मित 4.55 मिमी रिवॉल्वर (6 चेंबर) और 11 इंच लंबा चाकू शामिल है।

नशीली दवाओं की इस भारी खेप के मिलने के बाद पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 भी जोड़ दी है। इसके बाद तीनों आरोपियों को पालमपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। फिलहाल बरामद रिवॉल्वर और वाहन के स्रोत को लेकर जांच जारी है। जिला कांगड़ा पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की है और मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।