Himachal: हिमकेयर घोटाले में चौंकाने वाला खुलासा: पुरुषों के ‘बच्चेदानी ऑपरेशन’ के बने फर्जी बिल, विजीलैंस जांच शुरू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की बहुचर्चित हिमकेयर योजना अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। इस योजना के तहत पुरुष मरीजों के ‘बच्चेदानी ऑपरेशन’ जैसे फर्जी बिल बनाए जाने के मामले में विजीलैंस जांच शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार विजीलैंस विभाग ने स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से रिकॉर्ड तलब किए हैं ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके।

इस पूरे मामले ने तब जोर पकड़ा जब प्रदेश सरकार को शिकायतें मिलीं और इसके बाद दो मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों का आंतरिक ऑडिट कराया गया। ऑडिट रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह मामला विधानसभा के बजट सत्र में भी गूंजा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि इंटरनल ऑडिट में करीब 110 करोड़ रुपए के संभावित घोटाले के संकेत मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने सदन में हैरान करने वाले उदाहरण देते हुए कहा कि जांच में ऐसे बिल सामने आए हैं जिनमें पुरुष मरीजों के नाम पर बच्चेदानी (यूट्रस) से जुड़े ऑपरेशन दर्शाए गए हैं। इसके अलावा मरीजों की आंखों में एक्सपायरी डेट वाले लैंस लगाने जैसे मामले भी सामने आए हैं। उन्होंने साफ कहा कि ये सभी संकेत योजना में गंभीर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं।

इसी के बाद अब विजीलैंस ने अपनी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में यह जांच हिमकेयर योजना से जुड़े निजी अस्पतालों तक भी पहुंच सकती है। उल्लेखनीय है कि हिमकेयर योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी, जिसके तहत राज्य के लोगों को सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का कैशलैस इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हिमकेयर योजना को बंद नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसमें सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता इस योजना को इंश्योरेंस मॉडल के तहत और बेहतर बनाना है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरुषों के नाम पर बच्चेदानी ऑपरेशन के फर्जी बिल बनाना बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। अब तक ऐसे चार मामले सामने आ चुके हैं और इससे साफ संकेत मिलता है कि योजना में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।