Una: Haroli Utsav 2026 में गूंजेंगे गिप्पी ग्रेवाल से एमी विर्क तक के सुर, तैयारियां जोरों पर

Date:

--Advertisement--

ऊना: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 को लेकर ऊना जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। हरोली–रामपुर पुल के पास रोड़ा मैदान को इस चार दिवसीय भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह सजाया जा रहा है। 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

एसडीएम हरोली एवं उत्सव संयोजक विशाला शर्मा ने बताया कि आयोजन स्थल को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह से उत्सव स्थल तक निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां भी तेजी से पूरी की जा रही हैं, जिससे आयोजन को और खास बनाया जाएगा।

उत्सव से पहले 9 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सुबह 11 बजे जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को इसी प्रांगण से हरोली मैदान रोड़ा तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो उत्सव की शुरुआत का मुख्य आकर्षण होगी।

इस बार उत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं खास रहने वाली हैं। चारों दिनों तक हिमाचल, पंजाब और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को बांधे रखेंगी। 11 अप्रैल को गिप्पी ग्रेवाल, 12 अप्रैल को जी. खान, 13 अप्रैल को हिमाचल के कलाकार कुलदीप कुमार और अनुज शर्मा तथा 14 अप्रैल को गुलरेज अख्तर और एमी विर्क अपने सुरों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे।

उत्सव के दौरान हरोली मैदान में ट्रेड फेयर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इससे स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वैसाखी के सामाजिक और आर्थिक महत्व को भी मजबूती मिलेगी।

युवाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा 14 अप्रैल को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें ल्यूमिनस पावर एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड, लिवगार्ड पीर एंड एनर्जी लिमिटेड, स्विस गार्नियर लिमिटेड, नगाड़ा मल्टीप्लास्ट इंडस्ट्री, स्टैनफोर्ड लेबोरेटरीज, एनजीजी पावर टेक, सुरिये पोलेक्स, सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज सहित 15 अन्य कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।