Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से पकड़ा गया 11.87 ग्राम चिट्टा, मंदिर के पास कर रहा था सौदा

Date:

--Advertisement--

नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11.87 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर नशीला पदार्थ लेकर गांव समल में दुर्गा माता मंदिर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और धारवाल फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास छापेमारी की।

मौके पर काले रंग की एक्टिवा (HP-97-A-4222) की तलाशी लेने पर पुलिस को 11.87 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान नरेश कुमार (37 वर्ष), निवासी गांव नागड़वां, डाकघर सौहड़ा, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और इसके तार किन अन्य तस्करों से जुड़े हैं।

नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।