UPSC की तैयारी कर रहा युवक बना ग्रेनेड हमले का आरोपी, चिट्टे की लत ने पहुंचाया अपराध की दुनिया में

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू का रहने वाला रूबल चौहान भी शामिल है। सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि यह युवक UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन नशे की लत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

पुलिस जांच के अनुसार, रूबल चौहान एक अच्छे परिवार से संबंध रखता है। उसके दादा संसद भवन में कार्यरत रह चुके हैं, जबकि उसके पिता दिल्ली में व्यवसाय करते हैं। रूबल खुद चंडीगढ़ में रहकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह हमले में शामिल गिरोह के सदस्यों के साथ नशा करता था और इसी कारण वह उनके संपर्क में आया।

यह घटना 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे हुई थी, जब मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने भाजपा कार्यालय के पास पार्किंग एरिया में कम तीव्रता का ग्रेनेड फेंका। इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था।

मामले में आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। मोहाली काउंटर इंटेलिजेंस, चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी से दो मुख्य आरोपियों गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस केस में रूबल चौहान के अलावा बलविंदर लाल, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह और मंदीप को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और संभावित साजिशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।