Kangra: NH-503 पर बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होते ही मोड़ पर पलटा ट्रक, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

मुबारिकपुर-रानीताल नेशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देहरा ट्रक यूनियन का एक ट्रक, जो ईंटें लेकर देहरा की ओर जा रहा था, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

ट्रक चालक ने बताया कि जैसे ही वह राधास्वामी सत्संग घर के पास पहुंचा, ट्रक के ब्रेक अचानक कमजोर पड़ने लगे। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत पहले गियर में डाल दिया, लेकिन तब तक ब्रेक पूरी तरह फेल हो चुके थे। उतराई में गाड़ी की रफ्तार बढ़ती गई और तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य चालकों ने हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मौके पर मौजूद महिंदर, आर्ची, अंकु, सोनू और सतपाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर लगे रोलर क्रैश बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनका आरोप है कि ये टूटे हुए बैरियर गाड़ियों को बचाने के बजाय नुकसान बढ़ा रहे हैं।

लोगों ने कहा कि पहले यहां मिट्टी के डंगे ज्यादा प्रभावी थे, जो हादसों को रोकने में मददगार साबित होते थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि इन क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियरों की तुरंत मरम्मत की जाए या फिर इन्हें हटाकर कोई बेहतर और सुरक्षित विकल्प तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।