जिला कांगड़ा में परिवहन नीतियों और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के विरोध में कमर्शियल वाहन ऑपरेटरों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जिलेभर में चक्का जाम किया जाएगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस हड़ताल में टैक्सी ऑपरेटर, निजी स्कूल बस ऑपरेटर, ऑटो चालक, बस और ट्रक ऑपरेटर शामिल रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, सभी ऑपरेटर महात्मा गांधी स्मृति वाटिका में एकत्रित होंगे, जिसके बाद कचहरी तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी। कचहरी परिसर में दिनभर हड़ताल जारी रहेगी। इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए लोगों में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या स्कूलों पर भी इसका असर पड़ेगा।
Also Read — Kangra: हिमाचल में एम्बुलैंस सेवाएं ठप, 108-102 कर्मियों की 132 घंटे की हड़ताल से मरीजों पर संकट
Full News 👉 https://himlivetv.com/himachal-ambulance-strike-108-102-workers-protest/
ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग वाहन पासिंग की सुविधा को रानीताल के गाहलियां के अलावा अन्य स्थानों पर भी उपलब्ध करवाने की है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि हड़ताल के कारण आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी।
मैक्लोडगंज टैक्सी यूनियन के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि गाहलियां स्थित एटीएस में वाहन पासिंग के लिए जाना पड़ता है, लेकिन वहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले की तरह 21 स्थानों पर वाहन पासिंग की व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि 19 मार्च से लगातार सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला है। इसी कारण ऑपरेटरों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!