TGT Result Out! 44 हजार में से सिर्फ 632 पास, आपका रोल नंबर लिस्ट में है या नहीं? तुरंत चेक करें

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी के 425 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 12 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 44,155 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें प्रारंभिक रूप से स्वीकार किया गया था।

परीक्षा में कुल 38,220 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि 5,935 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार 632 अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब ये अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाएंगे।

चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 16 अप्रैल से सुबह 10 बजे से आयोग परिसर, हमीरपुर में शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, दो सेट स्वप्रमाणित प्रतियां, एक वैध पहचान पत्र और आवेदन पत्र की कॉपी साथ लानी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा और उन्हें दूसरा मौका भी नहीं मिलेगा।

राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डाक के माध्यम से कोई कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। आयोग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने का दावा किया है।

Check: https://hprca.hp.gov.in

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।