Kangra: आधी रात की रेड में बड़ा खुलासा! ज्वालामुखी में पूर्व उपाध्यक्ष के बेटे के पास मिली चरस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरस की खेप के साथ एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो नगर परिषद ज्वालामुखी के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 71 ग्राम चरस बरामद की गई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ज्वालामुखी पुलिस की टीम बीती मध्य रात्रि गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान चोहडन (गजू दा बाग) के पास एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक से 71 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूर्या गोस्वामी पुत्र शिव कुमार गोस्वामी, निवासी वार्ड नंबर-7 के रूप में हुई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है। इसके लिए आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे, ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

यह पहली बार नहीं है जब ज्वालामुखी में जनप्रतिनिधियों या उनके परिजनों का नाम नशे के मामलों में सामने आया हो। इससे पहले वार्ड नंबर-4 के पूर्व पार्षद मनु शर्मा उर्फ माल्टा को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज थे और वह फिलहाल धर्मशाला जेल में सजा काट रहा है।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद 19 से 25 वर्ष के युवा इस धंधे में ज्यादा शामिल पाए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में 7, वर्ष 2025 में 8 और वर्ष 2026 के केवल 4 महीनों में ही 10 मामले चिट्टे और चरस से जुड़े सामने आ चुके हैं। हाल ही में पुलिस ने 447 ग्राम और 394 ग्राम चरस की बड़ी खेप भी बरामद की थी। युवाओं का इस तरह नशे की गिरफ्त में आना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।