Shimla: खाई में गिरी कार, 3 व्यक्तियों की मौत

Date:

--Advertisement--

शिमला के चौपाल क्षेत्र में एक दुखद दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना कल रात लीहाट नाला के पास हुई, जहां एक ऑल्टो कार (HP10C 0476) सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में सवार सभी तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आज सुबह करीब 9:50 बजे मृतकों के शवों को चौपाल के सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां पुलिस द्वारा उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। चौपाल पुलिस स्टेशन से मुख्य आरक्षी नोरेन्दर राज और अन्य गृह रक्षक मौके पर भेजे गए हैं ताकि मृतकों की पहचान की जा सके और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी सराह (मुडांह लानी) से लीहाट (पुलबाहल) की ओर जा रही थी और मुडांह से करीब 4 किलोमीटर आगे लीहाट नाले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी तहसील जुब्बल की बताई जा रही है। मृतकों में से एक 33 वर्षीय मुकेश कुमार, पुत्र भाग चंद, निवासी शडान, डाकघर शेलापानी, तहसील दोछी शामिल हैं। दो अन्य मृतकों के बारे में अभी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। मृतक मुकेश के पिता भागचंद अस्पताल पहुंच चुके हैं। अन्य मृतकों के नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर बने हिमाचल के पहले गेंदबाज

हिमाचल के शाहपुर निवासी अर्पित गुलेरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Kangra: ज्वाली में 17 वर्षीय युवती का घर के पास पेड़ से लटका मिला शव, 4 दिन से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

कांगड़ा जिले के ज्वाली की ग्राम पंचायत भाली में 17 वर्षीय लापता युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवती 17 नवंबर से लापता थी। कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।