Chamba: बनीखेत से पठानकोट-लंगेरा रूट की बस वापस भेजी, यात्री परेशान

Date:

--Advertisement--

बनीखेत: पठानकोट-लंगेरा रूट की बस को बनीखेत से ही वापस पठानकोट भेज दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्री सुभाष शर्मा, राज कुमार, दर्शन कुमार, पवन कुमार, अंशु, अंकू, भानू, वीना कुमारी, राकेश कुमार, मान सिंह, हंस राज, चिंत राम, बलराज और राकेश कुमार ने बताया कि यह बस बनीखेत से खैरी होते हुए जाती है। लेकिन बुधवार को बस के बनीखेत पहुंचने पर उसका बोर्ड बदलकर दोबारा पठानकोट कर दिया गया।

ड्राइवर से पूछने पर बताया गया कि यह बस अब लंगेरा नहीं जाएगी। यह रूट हिमाचल पथ परिवहन निगम का काफी पुराना है और यहां रोज काफी यात्री सफर करते हैं। पिछले 3-4 सालों से इस रूट की बस या तो खराब रहती है या आती ही नहीं। यात्रियों ने निगम से मांग की कि बस को नियमित किया जाए, या फिर इसे किसी निजी बस ऑपरेटर को सौंपा जाए। इस रूट पर अन्य कोई बस सुविधा भी नहीं है।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर बने हिमाचल के पहले गेंदबाज

हिमाचल के शाहपुर निवासी अर्पित गुलेरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Kangra: ज्वाली में 17 वर्षीय युवती का घर के पास पेड़ से लटका मिला शव, 4 दिन से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

कांगड़ा जिले के ज्वाली की ग्राम पंचायत भाली में 17 वर्षीय लापता युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवती 17 नवंबर से लापता थी। कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।