Himachal: हिमाचल के आर्यन ने रचा इतिहास! सीनियर नेशनल पैरा कबड्डी में जीता गोल्ड, CM सुक्खू ने दी बधाई

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़ में आयोजित प्रथम सीनियर नेशनल पैरा कबड्डी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन के सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आर्यन परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

आर्यन की इस सफलता पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आर्यन ने न केवल अपने कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि आर्यन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2016 के केस में घोषित PO कालिया भियूली से गिरफ्तार; पढ़ें पूरी खबर

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 19 अगस्त 2026 को भियूली निवासी घोषित अपराधी कालिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को 23 मार्च 2026 को मंडी कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था और वह 2016 में दर्ज एफआईआर से जुड़े मामले में वांछित था।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा में दिन-रात जुटी जल शक्ति विभाग की टीम सम्मानित, केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहा

बोह घाटी में क्लाउडबर्स्ट और भारी बारिश से आई आपदा के दौरान पेयजल योजनाओं को बहाल करने और लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए दिन-रात काम करने वाले जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल सिंह पठानिया ने सम्मानित किया।

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।