Kangra: नूरपुर ब्राह्मण सभा में बड़ा फैसला! नई कार्यकारिणी का गठन, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Date:

--Advertisement--

नूरपुर तहसील में ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह निर्णय चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया। जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 में इंद्र पाल शर्मा को तहसील ब्राह्मण सभा नूरपुर का प्रधान मनोनीत किया गया था। इसी के साथ यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया था कि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के चयन का अधिकार प्रधान के पास रहेगा।

अब नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें राजिंद्र मोहन शर्मा को महासचिव, राजिंद्र दत्ता को वित्त सचिव और राकेश शर्मा को वरिष्ठ उप-प्रधान बनाया गया है। वहीं प्रदीप कौशल, संजय पंजोलिया और अतुल सूदन को उप-प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मनोहर लाल शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अरविंद नयन शर्मा को मुख्य संरक्षक, मनमोहन शर्मा को मुख्य सलाहकार और अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। सुरिंदर मोहन शर्मा और प्रवीण शर्मा को आंतरिक लेखा-परीक्षक, कमल किशोर शर्मा को भंडार-कार्य प्रभारी तथा सुदर्शन शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदीप शर्मा, पंकज शर्मा और सुधांशु शर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है।

महिला और युवा प्रकोष्ठ के लिए भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। मंजुला शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष और अधिवक्ता सचित शर्मा को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी गठन के बाद आयोजित बैठक में अप्रैल माह में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, यज्ञोपवीत और प्रतिभा सम्मान समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभा के प्रधान इंद्र पाल शर्मा ने इस मौके पर सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और सहयोग की अपेक्षा जताई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव होगा और भी भव्य, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश; 17 से 20...

शाहपुर में 17 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। तीन सांस्कृतिक संध्याओं के साथ एंटी चिट्टा रैली, खेल गतिविधियां और भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 11 से 14 अक्तूबर तक होंगे।

Kangra: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में SDM डॉ....

शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र, मताधिकार और विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।