Himachal: 10 साल से लापता युवती का सुराग बताए तो मिलेगा 2 लाख का इनाम, CBI ने जारी किया अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 01 अप्रैल। साल 2016 में लापता हुई एक युवती को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने उस युवती के बारे में सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह युवती हरियाणा के पानीपत जिले के थाना समालखा के अंतर्गत गांव पट्टी कल्याणा की रहने वाली है, जो 8 अगस्त 2016 को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा, चंडीगढ़ द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि लापता युवती की पहचान अन्नु कुमारी के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी और उसकी लंबाई लगभग पांच फुट छह इंच बताई गई है। इस मामले को सीबीआई ने 25 मार्च 2025 को दर्ज किया था और अब इसकी जांच तेज कर दी गई है।

सीबीआई ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अन्नु कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत जांच अधिकारी के मोबाइल नंबर 98888-51676 या सीबीआई कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2657285 पर संपर्क करें। इसके अलावा सीधे सीबीआई कार्यालय में भी सूचना दी जा सकती है। इस संबंध में जारी पत्र की प्रतियां हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को भी भेजी गई हैं, ताकि मामले में व्यापक स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।