Himachal: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी का 4वां स्थापना दिवस: ‘एप्पल मैन’ हरिमन शर्मा की मौजूदगी में दिखी विकास की झलक

Date:

--Advertisement--

मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने अपना चौथा स्थापना दिवस बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। यह अवसर विश्वविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों, प्रगति और भविष्य की दिशा को दर्शाने वाला रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित हरिमन शर्मा, जिन्हें “एप्पल मैन ऑफ हिमाचल” के नाम से जाना जाता है, विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी, कुलसचिव शशि पाल नेगी और वित्त अधिकारी हंस राज सैनी भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. पवन चंद के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” है, जो ज्ञान की महत्ता को दर्शाता है। वर्ष 2022 में स्थापित यह विश्वविद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्य अतिथि हरिमन शर्मा ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश के मध्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने में यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कुलपति के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए नए पाठ्यक्रम शुरू करने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और रिक्त पदों को भरने के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए मेहनत, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान अपनाने की प्रेरणा दी और समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव कपूर ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में कुलसचिव शशि पाल नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।