Himachal: 3920 करोड़ का बड़ा खुलासा! सीएम सुक्खू बोले—विपक्ष भी दे साथ, हिमाचल के हक की लड़ाई जरूरी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) की बहाली के लिए विपक्ष को भी राज्य सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यह मुद्दा प्रदेश के हित से जुड़ा है और इसमें सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को 3,920 करोड़ रुपए की राशि 50 साल की अवधि के लिए बिना ब्याज ऋण के रूप में मिली है। इसके अलावा पिछले वर्ष भी इसी मद में राज्य को 3,400 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि यह आर्थिक सहायता राज्य के लिए अहम है, लेकिन आरडीजी की बहाली के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी हैं।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ स्टेटस के तहत 3,920 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जो राज्य के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इसके लिए केंद्र का आभार जताना चाहिए, खासकर तब जब यह राशि बिना ब्याज 50 वर्षों के लिए दी गई है।

वहीं मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य का कुल बजट आकार 54,928 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है और इसमें किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।