Kangra: ‘चिट्टा’ के खिलाफ बड़ा अभियान: नूरपुर पुलिस गांव-गांव पहुंची, लोगों को दी सख्त चेतावनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर में नशा निवारण अभियान के तहत “चिट्टा” जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष बैठकों का आयोजन किया गया। 30 मार्च 2026 को आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें हुईं, जिनमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।

थाना डमटाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत माजरा और बेली महंता में बैठकें आयोजित की गईं। माजरा में बैठक की अध्यक्षता जीएचएस माजरा के हेड मास्टर राकेश कुमार ने की, जबकि बेली महंता में जीपीएस न्यू बस्ती ढांगूपीर की हेड मास्टर अल्का ने बैठक का संचालन किया।

इसी तरह थाना इंदौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोगरवां में पंचायत घर में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जीएसएसएस भोगरवां के प्रिंसिपल राम कृष्ण ने की। वहीं थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगथ में भी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जीएसएसएस गंगथ की प्रिंसिपल विनय महाजन ने की। इस बैठक में पटवारी गंगथ सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

इन सभी बैठकों में ग्रामीणों और समिति के सदस्यों को “चिट्टा” जैसे घातक नशे के गंभीर दुष्प्रभावों और उसके सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है, चाहे वह सेवन, लेन-देन या कोई संदिग्ध गतिविधि हो, तो तुरंत पुलिस या संबंधित एजेंसी को सूचित करें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस अभियान के माध्यम से नूरपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में NSS शिविर का आगाज, 51 स्वयंसेवी विद्यार्थी सात दिन तक करेंगे समाज सेवा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में 51 स्वयंसेवी विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के गुण विकसित करेंगे।

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।