Kangra: नूरपुर में नशे पर बड़ी चोट! CIA की रेड में 136 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने ग्राम ठाना, तहसील नूरपुर में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए (CIA) टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामले की जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी आशीष कुमार उर्फ बबला, निवासी गांव ठाना, डा. गुरचाल, तहसील नूरपुर के कब्जे से 136 ग्राम चरस बरामद की। नशीला पदार्थ बरामद होते ही पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर नंबर 88/2026 दर्ज कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

नूरपुर पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम जनता से भी अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस खतरे से बचाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की जयंती पर फल वितरण, सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को बांटे फल

स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जन्मदिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को फल बांटे गए। इस दौरान समर्थकों ने शाहपुर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।

Kangra: 43 NSS स्वयंसेवियों को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश, सेवानिवृत्त HAS अधिकारी ने समझाया ‘हेड, हार्ट और हैंड’ का महत्व

शाहपुर स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर का समापन हुआ। इसमें 43 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त HAS अधिकारी वचन ने विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए हेड, हार्ट और हैंड का महत्व समझाया।

Kangra: पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज में क्रिकेट का रोमांच, डॉ. सत्येन्द्र कालिया की स्मृति में तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुरू

कांगड़ा के पपरोला स्थित राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में डॉ. सत्येन्द्र कालिया मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में UG-PG विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और AMOs की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Himachal: सुक्खू सरकार के बजट पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- 8 महीने में 43% बढ़ा राजकोषीय घाटा; वित्तीय कुप्रबंधन के दावों से...

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के बजट और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आठ महीने में राजकोषीय घाटा 43.4 प्रतिशत बढ़कर 13,836 करोड़ रुपये हो गया।