Himachal: आसमान में बना तिरंगा, हवा में दिल और DNA! सुजानपुर में एयर शो ने मचाई सनसनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में बुधवार को भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने ऐसा रोमांचक एयर शो प्रस्तुत किया, जिसे देखने वाले हर व्यक्ति का दिल गर्व से भर गया। पहली बार हिमाचल में आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और जैसे ही 9 हॉक एमके-132 जेट विमान करीब 10:50 बजे आसमान में नजर आए, पूरा इलाका तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इन जांबाज पायलटों ने अपने बेहतरीन कौशल, सटीक नियंत्रण और शानदार तालमेल के जरिए एक के बाद एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। तेज गर्जना के साथ आसमान को चीरते हुए इन विमानों ने समूह में और अलग-अलग कई शानदार फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस एयर शो का सबसे आकर्षक हिस्सा वह रहा जब विमानों ने हवा में डायमंड, तीर, हृदय और डीएनए जैसी आकृतियां बनाई। इतना ही नहीं, जब आसमान में तिरंगे के रंग बिखरे तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। यह नजारा इतना अद्भुत था कि लोग अपने मोबाइल फोन से इसे कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए। टीम की कमांडर स्क्वाड्रन लीडर कंवल संधू ने शो के दौरान दर्शकों को जानकारी दी और टीम के सदस्यों का परिचय करवाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर संजय सिंह ने ग्राउंड ड्यूटी संभालते हुए पूरे प्रदर्शन का समन्वय किया। करीब 30 मिनट तक चले इस एयर शो के दौरान बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने इस आयोजन को सुजानपुर के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि पहली बार इस तरह का एयर शो यहां होना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और परंपराओं की सराहना की और सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और आयोजन की व्यवस्था को सराहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर कॉलेज में इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन हुए 6 मुकाबले; खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शाहपुर कॉलेज में चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने भी उत्साह बढ़ाया।

AIIMS बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में दिखेगी हिमाचली संस्कृति, कुर्ता-पायजामा और टोपी में डिग्री लेंगे 92 डॉक्टर; राष्ट्रपति मुर्मू के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित

एम्स बिलासपुर में 6 अक्तूबर को पहला दीक्षांत समारोह होगा। 92 डॉक्टरों समेत 182 प्रशिक्षु दीक्षित होंगे। समारोह में डॉक्टर कुर्ता-पायजामा, सदरी और हिमाचली टोपी में डिग्री ग्रहण करेंगे।

सोलन में 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों को मिलेगी मदद

सोलन में 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलेगा। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभाग इसमें सहयोग करेंगे।

Himachal: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म के आरोपों से मचा था हड़कंप, मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी को कांगड़ा से किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के मामले में मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया।