Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन हर तरफ छाई Miss Himachal ‘हरलीन’… कौन हैं हितिका बाली?

Date:

--Advertisement--

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुआं-धुआं’ प्रदर्शन कर रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म की इस शानदार शुरुआत के बीच एक नया चेहरा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और वह हैं हितिका बाली। फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी की छोटी बहन ‘हरलीन कौर रांगी’ का किरदार निभाने वाली हितिका इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं।

फिल्म की कहानी की शुरुआत जिस मोड़ से होती है, उसके केंद्र में हरलीन कौर रांगी का ही किरदार है। अपनी बहन को बचाने के लिए ही जसकीरत सिंह रांगी को हथियार उठाने पड़ते हैं, और यहीं से कहानी एक बड़े मिशन में बदल जाती है। भले ही हितिका का रोल ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन उनके इमोशनल सीन्स ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है और कई जगह लोगों की आंखें नम कर दी हैं।

शिमला की रहने वाली हितिका बाली ने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह ‘मिस हिमाचल 2023’ का खिताब जीत चुकी हैं और इससे पहले ‘मिस ग्लोबल यूथ’ भी रह चुकी हैं। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर ऑनर्स में पढ़ाई की है। एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘Madhaniyan’ से की थी और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। 28 नवंबर 1999 को जन्मी हितिका को एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी काफी शौक है।

फिल्म रिलीज के बाद हितिका बाली का सोशल मीडिया पर क्रेज तेजी से बढ़ा है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म की स्क्रिप्ट और रणवीर सिंह के साथ अपने कुछ खास पलों को भी शेयर किया है। पर्दे पर साधारण और भावुक नजर आने वाली हितिका असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।