Kangra: बारिश में भी नहीं थमा दंगल का जोश! गड़पा रैत छिंज मेले में सोनू लंबा नाला ने जीती बड़ी माली

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा के रैत क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध गड़पा रैत छिंज मेला इस बार मूसलाधार बारिश के बीच भी पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खराब मौसम के बावजूद कुश्ती प्रेमियों का जुनून देखने लायक था। सैकड़ों दर्शक घंटों तक बारिश में भीगते हुए अखाड़े के चारों ओर डटे रहे और पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।

मेले के समापन अवसर पर भाजपा नेता कमल शर्मा और प्रमुख उद्यमी सुरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिलवाया और बड़ी माली के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान विजेताओं को आकर्षक इनामी राशि भी प्रदान की गई।

दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण ‘बड़ी माली’ का मुकाबला रहा, जिसमें सोनू (लंबा नाला, नूरपुर) और पम्मा पहलवान (डेरा बाबा नानक) आमने-सामने थे। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि अंत में हिमाचल केसरी सोनू लंबा नाला ने अपनी ताकत और फुर्ती के दम पर पम्मा पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

दो दिनों तक चले इस मेले में हिमाचल और पंजाब के विभिन्न अखाड़ों से सैकड़ों पहलवानों ने हिस्सा लिया। बारिश के कारण अखाड़े की मिट्टी फिसलन भरी हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद पहलवानों का जोश कम नहीं हुआ। मेला कमेटी के प्रधान हरी सिंह डोगरा, रिपन चौधरी, पवन कुमार, सूबेदार हरि सिंह, सुरेश कुमार, प्रीतम चंद, रमेश चंद और जगदीश चंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के ग्रामीण खेल आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।