Mandi: मंडी में नौकरी का बड़ा मौका, 24 मार्च को रोजगार मेला, 196 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Date:

--Advertisement--

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 24 मार्च को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 196 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय खलियार मंडी में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में हीरो मोटर्स कंपनी ई-वैली प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टैक्निकल एसोसिएट और ऑपरेटिंग इंजीनियर के 35 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए 12वीं पास, आईटीआई या मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार पात्र होंगे। 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पंजाब के लुधियाना में तैनाती दी जाएगी।

इसके अलावा एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड, नुरेका टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम लिमिटेड द्वारा सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए 12वीं पास या इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी आदि में आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य है और 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कंपीटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव और सर्विस एडवाइजर के 17 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए बीटेक, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन के साथ ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को मंडी, कुल्लू और मनाली में तैनाती दी जाएगी।

आनंद ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स ऑफिसर के 4 पदों के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन आवश्यक है और 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष व महिला आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मंडी में होगी।

एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) द्वारा असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। 21 से 33 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती हिमाचल प्रदेश में कहीं भी की जा सकती है।

इसके साथ ही ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोटर मैकेनिक के 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए 12वीं पास या संबंधित ट्रेड में आईटीआई आवश्यक है। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार और केवल वे लड़कियां जिन्होंने आईटीआई कोपा ट्रेनिंग पूरी की है, आवेदन कर सकती हैं। चयनित उम्मीदवारों को कपूरथला में तैनाती दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।