Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 300 लोगों के लिए विद्युत हैंडपंप का उद्घाटन किया, ग्रामीण विकास को दी नई दिशा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को ग्राम पंचायत सुधेड़ के वार्ड नंबर 04 (डुगला) में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से स्थापित विद्युत संचालित हैंडपंप का उद्घाटन किया। इस हैंडपंप के शुरू होने से वार्ड नंबर 04 और 05 के करीब 300 लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य स्वीकृत और पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, जल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के प्रति संवेदनशील है।

इसके पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने पंचायत के शिवनगर में आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम में भाग लिया और स्थानीय लोगों से सीधे उनके मुद्दों और समस्याओं को सुना। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी लगभग 130 समस्याएं उठाईं। विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान करवाया और अन्य मामलों के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि ऐसे जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके गांव के नजदीक ही सुनकर त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुधेड़ की पूर्व प्रधान रेखा देवी, नमिता मेहरा, लाल चंद, जीत कुमार, के.सी. भारद्वाज, नरेश कटोच, वीर सिंह राणा, हंस राज, शादीक खान, विश्वनाथ शर्मा, वीर सिंह, राजेश कुमार, आयुष ठाकुर, कर्ण सिंह राणा, विनय शर्मा सहित जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।