Shimla: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार; चालक की मौत, तीन लोग घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे-5 पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मतियाना पुलिस चौकी के अंतर्गत नन्नी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान ध्यान चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उस समय कार में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कार चालक ध्यान चंद को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य तीन यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे का कारण कार चालक की तेज और अनियंत्रित ड्राइविंग हो सकता है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में BJP की बड़ी पदयात्रा, हिमंत बिस्वा सरमा से लेकर अनुराग ठाकुर तक पहुंचे; SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर जनता के बीच अपना पक्ष रखा।

कांगड़ा में चिट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, पठियार में पुलिस ने पकड़ी 4.76 ग्राम हेरोइन; मोटरसाइकिल भी जब्त

कांगड़ा पुलिस ने पठियार में गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय अंकुश सिंह को 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Kangra: शाहपुर के बंदरेला में बनेगा परमार्थ इको विलेज, केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; एक सप्ताह में लगेगा हैंडपंप

शाहपुर के बंदरेला गांव में विकसित हो रहे परमार्थ इको विलेज के कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। उन्होंने परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर के मनेई में शुरू हुआ ‘परमार्थ इको विलेज’ का सफर, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया भूमि पूजन; 1 लाख पौधे लगाने का...

कांगड़ा के मनेई (भद्रेला) में ‘परमार्थ इको विलेज’ का राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भूमि पूजन किया। वृंदा फाउंडेशन के इस प्रोजेक्ट में 200 कनाल भूमि प्रस्तावित है और 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लाख पौधे लगाने के संकल्प की भी शुरुआत की गई।